रायपुर। दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए भीषण आईईडी ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार की शाम बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जांच एजेंसी ने सुकमा जिले के एक और दंतेवाड़ा जिले के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। NIA की इस छापेमारी पर प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- बहुत सारे इनपुट मिले थे, उसी के आधार पर कार्रवाई हुई है। कार्रवाई होनी चाहिए और पूरी ताक़त से होनी चाहिए। NIA की कार्रवाई माओवादी संगठन CPI (माओवादी) के सशस्त्र कैडरों के खिलाफ निर्णायक कदम है, जहां से नकदी, लेवी रसीदें और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कदमों से बस्तर क्षेत्र में शांति बहाली और माओवाद के खात्मे की दिशा में मजबूती आएगी।
कांग्रेस में BLO नियुक्ति विवाद पर कहा- कांग्रेस इस विषय पर तब चर्चा करेगी जब उनका आपसी विवाद खत्म होगा। तब तक समय निकल चुका होगा। हम ध्यान दे रहे हैं और देना भी चाहिए। जो घुसपैठ हैं, उनके नाम मतदाता सूची से कटवाएँगे।
वहीं वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार किया। शर्मा ने कहा- ये जहाँ जीत जाते हैं तो नया कपड़ा पहनकर शपथ ले लेते हैं, और हार जाते हैं तो कहते हैं वोट चोरी हुई। भाजपा ने जनता का दिल चोरी किया है, वोट नहीं। भाजपा का कोई फिक्स वोट बैंक नहीं, दिल जीतने के लिए मेहनत करनी पड़ती है।
दूसरी तरफ शर्मा ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन पर पैसे लेने के आरोपों पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा- उनके बीच में पैसे के लेन-देन का चलन है। विपक्ष का इस तरह की स्थिति में होना ठीक नहीं। बता दें कि, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लेतफलांग पर आरोप लगाया ही कि, जिला अध्यक्ष बनाने के लिए पैसों की मांग की जा रही है। उम्मीदवारों को अनजान नम्बरों से कॉल आ रहे है।
नेता प्रतिपक्ष दीपक बैज के ‘मुख्यमंत्री कौन है’ वाले बयान पर तंज कसते हुए शर्मा ने कहा- मुख्यमंत्री उनके सामने ही बैठते हैं, फिर भी पहचान नहीं पाते। उन्हें समझ नहीं आता कि नेता प्रतिपक्ष कौन है।शायद यही वजह है कि उन्हें यह भी नहीं दिखता कि सदन से बहिर्गमन कौन कराता है।










