छत्तीसगढ

बुर्का पहनी दो महिलाओं ने मेकाहारा अस्पताल में फेंका था भ्रूण, सामने आया सीसीटीवी वीडियो

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल परिसर में मिले भ्रूण मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी बीच इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमे दो बुर्काधारी महिलाओं ने डस्टबिन के पास भ्रूण फेंकती दिख रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इन दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी है।

सामने आए सीसीटीवी वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है, जिसमे दोनों महिलाएं अलग–अलग गाड़ियों से अस्पताल पहुँचती है, जिसके बाद एक महिला सामने बढ़कर बैग से कुछ निकालकर डस्टबिन में फेंकती है। बताया जा रहा है कि ये दोनों अलग अलग पुरुषों के साथ पहुंची थी। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी है। बहरहाल पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर दो संदिग्ध महिलाओं की तलाश तेज कर दी है।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

स्कूल में प्रधानपाठक की कथित अशोभनीय हरकत से हड़कंप, बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक…

छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार: सीएम साय ने 2,305 नए मोबाइल टावरों की रखी मांग

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ, आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में…

1 of 319