Trendingछत्तीसगढ

बिहार नतीजों पर बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा- जनता ने जंगलराज को छोड़ विकास को चुना, करणी सेना प्रमुख को भी दी नसीहत

रायपुर। बिहार चुनाव के रुझानों में NDA गठबंधन ने सबको चौकाते हुए दमदार वापसी की है। इसबार फिर NDA की सरकार बनती दिख रही है। चुनाव रुझानों पर अब प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बार NDA की 150 से अधिक सीटें आने की संभावना थी। मै खुद चुनाव प्रचार में गया था। वहां सांस लेकर समझ आया था कि 150 सीटों से ज्यादा आएंगी। बिहार की सारी जनता को शुभकामनाएं देता हूं।

बिहार की जनता ने जंगल राज को छोड़कर जनता ने विकास का साथ दिया है। राहुल गांधी कही पर भी अच्छा नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस को आत्मावलोकन करना चाहिए।

वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल को बिहार चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया था, उनके प्रभाव को लेकर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो भूपेश बघेल को बोलने के अंदाज़ को ठीक करना चाहिए अगर प्रभाव शाली नेता बनना हैं। हर जगह लाठी लेकर सबको भैंस समझने से प्रभाव नहीं बनता।

डिप्टी सीएम शर्मा ने सूदखोर तोमर के समर्थन में आए करणी सेना के चीफ के उस बयान पर भी अपनी बात कही, जिसमे उन्होंने रायपुर पुलिस को धमकी दी थी। शर्मा ने कहा- किसी अपराधी के पीछे समाज खड़ा नहीं हो सकती। अपराधी के सहयोग के लिए संगठन काम नहीं कर सकते, और अगर कोई संगठन अपराधी के लिए काम करता हैं तो वो गिरोह कहलाता हैं। पुलिस को कोई धमकी देनी की कोशिश भी ना करे, ये जघन्य अपराध हैं। ऐसे धमकी अगर दी जाएगी तो फिर कानून अपना काम करेगी।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245