Trendingदेशबड़ी खबर

DhirendraShastri: बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री करेंगे भूतों पर PhD, विदेशी यूनिवर्सिटी में लेने का मन बना रहे आवेदन

नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के प्रमुख और धार्मिक प्रवक्ता धीरेंद्र शास्त्री (DhirendraShastri) ने भूत और अलौकिक घटनाओं पर PhD करने की इच्छा जताई है। शास्त्री का कहना है कि वे भविष्य में विदेशी यूनिवर्सिटी में आवेदन करेंगे, ताकि परालौकिक घटनाओं और आत्मा-भूतों के वैज्ञानिक अध्ययन में योगदान कर सकें।

धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भी भूतों और परालौकिक विषयों (PhDOnGhosts) पर रिसर्च की जाती है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘भूत विद्या’ या परासाइकोलॉजी से संबंधित कोर्स मौजूद है।

विश्व की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज, जैसे एडिनबरा यूनिवर्सिटी, पिछले 50 साल से परालौकिक घटनाओं पर शोध कर रही हैं। Parapsychology के अंतर्गत आत्मा, भूत, टेलीपैथी जैसी घटनाओं का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है। शास्त्री ने यह स्पष्ट किया कि अध्ययन “Ghost Studies” नहीं बल्कि “Parapsychology” पर आधारित है।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। वैज्ञानिक समुदाय ने सवाल उठाया है कि क्या इस तरह के अध्ययन अंधविश्वास बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि धीरेंद्र शास्त्री का सपना कल्चरल एंथ्रोपोलॉजी या संबंधित क्षेत्रों के कोर्स के माध्यम से भी पूरा हो सकता है। हार्वर्ड, ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसी यूनिवर्सिटीज में इस तरह के कोर्स उपलब्ध हैं।


Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 244