Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: रायपुर में फ्लैट के अंदर नशे का खेल, ड्रग्स लेते युवक-युवती का वीडियो वायरल

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे का अवैध कारोबार लगातार पैर पसारता जा रहा है। ताजा मामला अमलीडीह कॉलोनी का है, जहां एक फ्लैट के भीतर ड्रग्स लेने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में एक युवती समेत कुछ युवक खुलेआम ड्रग्स का सेवन करते नजर आ रहे हैं। टेबल पर नोट रखकर ड्रग्स की लाइन खींची जा रही है, जिससे साफ होता है कि अब नशे का कारोबार सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घरों और फ्लैटों के भीतर भी पहुंच चुका है

79 पैडलर्स पहले ही जा चुके हैं जेल

गौरतलब है कि रायपुर पुलिस अब तक सूखे नशे के कारोबार से जुड़े करीब 79 पैडलर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बावजूद ड्रग्स की सप्लाई पूरी तरह से बंद नहीं हो पाई है। पुलिस मान रही है कि बड़े नेटवर्क के अलावा अब छोटे लेकिन शातिर सप्लायर सक्रिय हैं।


पर्सनल सप्लाई से बच रहे आरोपी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ड्रग्स माफिया अब खुलेआम बिक्री करने के बजाय चुनिंदा और भरोसेमंद ग्राहकों को पर्सनल सप्लाई कर रहे हैं, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। फ्लैट्स, किराए के मकान और निजी पार्टियों को नशे का अड्डा बनाया जा रहा है।


वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहे युवक और युवती की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 174