Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते 14 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास के तहत कई परियोजनाओं पर तेज़ी से काम किया जा रहा है। इसी क्रम में राजनांदगांव–नागपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना से जुड़े कार्य के लिए तुमसर रोड यार्ड में 24 से 31 जनवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस ब्लॉक अवधि में कुल 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें से 6 ट्रेनें 24 से 31 जनवरी तक, जबकि 8 ट्रेनें 28 से 31 जनवरी के बीच संचालित नहीं होंगी। रद्द की गई गाड़ियों में अधिकांश पैसेंजर और मेमू ट्रेनें शामिल हैं, जो रायपुर, नागपुर, गोंदिया और आसपास के क्षेत्रों के बीच चलती हैं। इससे दैनिक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।


24 से 31 जनवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 58817 तुमसर रोड–तिरोडी पैसेंजर
  • 58816 तिरोडी–तुमसर रोड पैसेंजर
  • 58815 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–तिरोडी पैसेंजर
  • 58818 तिरोडी–तुमसर रोड पैसेंजर
  • 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–तिरोडी मेमू
  • 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–बालाघाट मेमू

28 से 31 जनवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू
  • 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू
  • 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–गोंदिया मेमू
  • 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू
  • 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू
  • 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू
  • 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–गोंदिया मेमू
  • 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

  • 78811 तुमसर रोड–तिरोडी डेमू: अब गोबरवाही तक चलेगी
  • 78812 तिरोडी–तुमसर रोड डेमू: अब गोबरवाही तक चलेगी
  • 78813 तिरोडी–बालाघाट डेमू: गोबरवाही–तुमसर रोड के बीच नहीं चलेगी
  • 78814 बालाघाट–तिरोडी डेमू: अब गोबरवाही तक चलेगी

नियंत्रित होकर चलने वाली ट्रेनें

  • 29 जनवरी को 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस
    → इतवारी–तुमसर रोड के बीच 30 मिनट नियंत्रित
  • 31 जनवरी को 12833 अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस
    → इतवारी–गोंदिया के बीच 40 मिनट नियंत्रित

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाएं। रेलवे के अनुसार, यह कार्य पूरा होने के बाद रेल यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।


Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249