India vs England T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है, जहां भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं. मैच में टॉस इंग्लैंड ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
वैसे भारत और इंग्लैंड की टीम लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने सामने हैं. 2022 में भारतीय टीम को हार मिली थी, वहीं 2024 में भारत ने इंग्लैंड को हराया था. न्यूजीलैंड की टीम पहले ही अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए टीम में जगह बना चुकी है. फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में होना है.










