छत्तीसगढ

CG NEWS: नकली थाना प्रभारी गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से की ठगी

रायपुर। नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक थाना प्रभारी की वर्दी पहनकर लोगों से ठगी करता था। छुईखदान पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

जानकरी के मुताबिक, आरोपी गुप्तेश्वर तिवारी उर्फ जीपी पांडे खुद को पुलिस अधिकारी बताता था। वह थाना प्रभारी की वर्दी पहनकर लोगों से ठगी की घटना को अंजाम दे रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम छिंदारी निवासी सुखऊ राम नेताम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनके रिश्तेदार धनेश्वर नेताम को पुलिस भर्ती कराने का झांसा दिया और इसके बदले ₹1,06,000 रुपये ले लिए। जब वादा पूरा नहीं हुआ तो परिवार ने इसकी शिकायत की।

शिकायत मिलते ही छुईखदान थाना प्रभारी और सायबर सेल की टीम हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और उसके मूवमेंट का पूरा रिकॉर्ड जुटाया। योजनाबद्ध घेराबंदी के बाद आरोपी को छुईखदान क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 180