छत्तीसगढ

वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण; रायपुर में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल

बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रभावना से ओतप्रोत गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है। प्रदेश में यह आयोजन 7 से 26 नवम्बर तक चलेगा, जिसके तहत विभिन्न सेमिनार, प्रदर्शनी, साहित्यिक प्रतियोगिताएँ, सोशल मीडिया अभियान और सामूहिक गायन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आज कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित तमाम मंत्री विधायकों ने शिरकत की। इस अवसर पर 6000 से अधिक स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत माहौल बनाया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “वंदे मातरम् के नारे ने आजादी की लड़ाई में अनेक महापुरुषों को प्रेरित किया। इस गीत में वह ताकत है, जिसने देशभक्ति की ज्वाला जगाई और लोगों को फांसी के फंदे पर हँसते-हँसते झूलने की शक्ति दी।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभर में 150 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के पांच स्थान शामिल हैं। आने वाले दिनों में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कार्यालयों में भी वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। यह अभियान पूरे साल भर चलने वाला है।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

स्कूल में प्रधानपाठक की कथित अशोभनीय हरकत से हड़कंप, बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक…

छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार: सीएम साय ने 2,305 नए मोबाइल टावरों की रखी मांग

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ, आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में…

1 of 318