Trendingदेशबड़ी खबर

VIDEO- भावनगर में कॉम्प्लेक्स में आग: अस्पतालों में फंसे मरीजों को समय रहते निकाला, कोई हताहत नहीं

अहमदाबाद। गुजरात के भावनगर में बुधवार सुबह कालूभा रोड स्थित एक व्यस्त कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई। यह कॉम्प्लेक्स कई निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब, दुकानों और दफ्तरों से भरा हुआ था। आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई, धुआं फैलते ही अस्पतालों में भर्ती मरीज, बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हुए।

बचाव कार्य में फायर ब्रिगेड की बड़ी कार्रवाई

फायर ऑफिसर प्रधुम्न सिंह जडेजा ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। अब तक 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बचाव दल ने नाइस चिल्ड्रन हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों की खिड़कियां तोड़कर मरीजों को सीढ़ियों और स्ट्रेचर के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला। आधिकारियों के अनुसार, कोई हताहत नहीं हुआ है और आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग प्रक्रिया जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इमारत के आसपास न आएं।

आग लगने के कारणों की जांच

अधिकारियों का कहना है कि आग कैसे लगी और इसके कारणों की जांच की जाएगी। प्रारंभिक अनुमान में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। इसके अलावा पैथोलॉजी मैनेजर से भी पूछताछ की जाएगी।

आपात सेवाओं की तत्परता

भावनगर कलेक्टर मनीष बंसल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल, एम्बुलेंस और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कॉम्प्लेक्स में करीब 10-15 अस्पताल, दुकानें और दफ्तर हैं। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते बचाव कार्य होने के कारण कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।


स्थिति फिलहाल नियंत्रण में

दमकल विभाग ने कुल 10 दमकल वाहन और 50 से ज्यादा फायरफाइटर्स को राहत और बचाव कार्य में लगाया। आग पर काबू पाने के बाद इमारत में जांच जारी है और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 244