महासमुंद: छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों से आगजनी की बड़ी खबरें सामने आई हैं। महासमुंद में नेशनल हाईवे पर गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया, वहीं सूरजपुर में एक राइस मिल के गोदाम जलकर खाक हो गए। दोनों ही घटनाओं ने प्रशासन और दमकल विभाग को घंटों मशक्कत करने पर मजबूर कर दिया।
महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 53 पर छुईपाली के पास एक बड़ा हादसा हुआ। गैस सिलेंडरों से लदी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई, जिसके बाद सिलेंडरों में एक के बाद एक धमाके होने लगे। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग पर धमाकों की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर यातायात को रोकना पड़ा। मौके पर प्रशासनिक टीम और पुलिस बल ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। गनीमत रही कि समय रहते वाहन से दूरी बना ली गई थी।









