Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: इंद्रावती नदी में नाव पलटने से 4 ग्रामीण लापता, 2 को सुरक्षित निकाला गया

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी एक बार फिर काल बनकर उभरी है। बुधवार शाम भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम उसपरी के पास बाजार से लौट रहे ग्रामीणों की नाव बीच नदी में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाएं और दो बच्चों सहित कुल 4 लोग नदी के तेज बहाव में बह गए, जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भैरमगढ़ ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीण साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। नदी पार करते समय अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव में कुल 6 लोग सवार थे। शोर मचते ही पास मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए रेस्क्यू शुरू किया और 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 4 अन्य लोग अंधेरे और बहाव के कारण आंखों से ओझल हो गए।

प्रशासनिक रेस्क्यू और चुनौतियां

घटना शाम के वक्त होने के कारण बचाव कार्य में काफी बाधाएं आईं। वर्तमान में स्थानीय गोताखोर और जिला प्रशासन की टीम लापता ग्रामीणों की तलाश में जुटी हुई है। इंद्रावती के विशाल पाट और बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन में मशक्कत करनी पड़ रही है।

Related Posts

1 of 176