Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

Gariaband viral video: अश्लील डांस पर नोट उड़ाना SDM को पड़ा भारी, कलेक्टर ने पद से हटाया; 2 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रशासनिक मर्यादा को ताक पर रखने वाले एक मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस और नोट उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद मैनपुर एसडीएम (SDM) तुलसीदास मरकाम को पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही, इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद के अमलीपदर क्षेत्र स्थित ग्राम उरमाल में 5 से 10 दिसंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम की अनुमति खुद तत्कालीन मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने दी थी। लेकिन 9 जनवरी की रात कार्यक्रम के दौरान फूहड़ता की सारी हदें पार कर दी गईं।

वायरल वीडियो में देखा गया कि मंच पर अश्लील और अर्द्धनग्न डांस चल रहा था, और इसी दौरान एसडीएम नोट उड़ाते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया और सरकार की छवि पर सवाल उठने लगे।

कलेक्टर और एसपी का कड़ा एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद कलेक्टर बीएस उईके ने एसडीएम को पद से हटाकर कलेक्टरेट अटैच कर दिया है। उन्हें 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

दूसरी ओर, एसपी वेदव्रत सिरमौर ने अनुशासनहीनता के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों (4 युवकों) के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली है।

जांच के लिए टीम गठित

कलेक्टर ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक विशेष टीम बनाई है। इस टीम में तहसीलदार (अमलीपदर) और थाना प्रभारी (देवभोग) शामिल हैं। जब तक जांच पूरी नहीं होती, मैनपुर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार देवभोग एसडीएम राम सिंह सोरी को सौंपा गया है।



Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 175