Trendingदेशबड़ी खबरव्यापार

गैस सिलेंडर के दाम में लगी आग, 195 रुपए हुआ महंगा

घरेलू गैस सिलेंडर का ​क्राइसिस किसी से छिपा हुआ नहीं है. सरकार अवेलेबिलिटी को लेकर हर रोज ​आम लोगों को ना सिर्फ ब्रीफ कर रही है. वहीं दूसरी ओर आम लोगों से अपील तक कर रही है कि पैनिक क्रिएट ना करें. साथ ही उन लोगों से खास अपील की है, जिनके यहां पर पीएनजी कनेक्शन है, वो लोग गैस सिलेंडर्स को सरेंडर कर दें. हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम जारी होते हैं.

बुधवार को जहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर मौजूदा साल में 5वीं बार इजाफा देखने मिला है. आंकड़ों को देखें तो मौजूदा साल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 500 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. जबकि देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2200 रुपए के पार चली गई हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रसोई गैस को लेकर किस तरह की खबरें सामने आई हैं?

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कैसी राहत?
जैसा कि पिछले महीने 6 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों का ऐलान किया गया था. वैसे ही उम्मीद की जा रही थी. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला. आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार देश के किसी महानगर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है. सरकार और तेल कंपनियों की ओर से आम लोगों को बड़ी राहत दी गई है. 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए प्रति गैस सिलेंडर का इजाफा किया गया था. जिसके बाद दिल्ली में 913 रुपए, कोलकाता में 939 रुपए, मुंबई में 912.50 रुपए और चेन्नई में 928.50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गए थे. जोकि अप्रैल के तहीने में भी लागू रहेंगी.

2200 रुपए के पार कमर्शियल गैस सिलेंडर
वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मौजूदा साल के 4 महीनों में 5वीं बार इजाफा किया है. जिसकी वजह से देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 2200 रुपए के पार चल सकता है. आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल कमर्शियल गैस​ सिलेंडर के दाम में 200 रुपए और उससे ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है.
देश की राजधानी दिल्ली में 195.5 रुपए की तेजी के साथ 2078.50 रुपए हो गए हैं. जबकि मौजूदा साल में दिल्ली में कमर्शियल गैस​ सिलेंडर के दाम में 498 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है.
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में सबसे ज्यादा 218 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और दाम 2208 रुपए हो गई हैं. खास बात तो ये है कि मौजूदा साल में कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 524 रुपए की बड़ेातरी देखी गई है.
मुबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 196 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और दाम 2031 रुपए हो गई हैं. खास बात तो ये है कि मौजूदा साल में मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 499.5 रुपए की बड़ेातरी देखी गई है.
चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 203 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और दाम 1739.50 रुपए हो गई हैं. खास बात तो ये है कि मौजूदा साल में चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 507 रुपए की बड़ेातरी देखी गई है.

Related Posts

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 243