नई दिल्ली: अब युवा सिर्फ 4.5 घंटे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरूरी स्किल्स सीख सकेंगे। केंद्र सरकार ने इंडियाएआई मिशन के तहत युवा AI फॉर ऑल नामक मुफ्त शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किया है। यह कोर्स करियर ग्रोथ और एकेडमिक्स दोनों के लिए लाभकारी होगा और इसे पूरी तरह फ्री किया गया है।
कोर्स फ्यूचर स्किल्स प्राइम, IOGT और अन्य प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यह सेल्फ-पेस्ड है, यानी छात्र अपनी सुविधा के अनुसार इसे पूरा कर सकते हैं। कोर्स में AI की मूल समझ, जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग, भारत से जुड़े वास्तविक उदाहरण, भविष्य में AI की संभावनाएं और रोजगार से जुड़ी जानकारी शामिल है।
कोर्स में छह मॉड्यूल हैं जिनमें
AI क्या है, इसका विकास और दैनिक जीवन में उपयोग।
मशीन लर्निंग, जनरेटिव AI और सही प्रॉम्प्टिंग।
जनरेटिव AI टूल्स, कंटेंट क्रिएशन और डेटा विश्लेषण।
AI प्रोजेक्ट प्लानिंग, समस्या समाधान और निर्णय लेने में मदद।
जिम्मेदार AI उपयोग, नैतिकता, जोखिम और FAST फ्रेमवर्क।
AI के करियर अवसर और भविष्य की संभावनाएं शामिल है।










