Uncategorized

खैरागढ़ महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, कहा- एशिया के पहले संगीत विश्वविद्यालय को फिर से ‘A ग्रेड’ बनाना होगा लक्ष्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका शुक्रवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने खैरागढ़ संगीत एवं कला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित खैरागढ़ महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति लवली शर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में विश्वविद्यालय में पढ़ने को लेकर झिझक रहती है, लेकिन ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा- विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के भविष्य को लेकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। एशिया के पहले संगीत विश्वविद्यालय को फिर से A ग्रेड यूनिवर्सिटी बनाने का लक्ष्य तय किया जाना चाहिए।

राज्यपाल ने आगे कहा कि छात्रों को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में प्रयास तेज किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में जब खैरागढ़ महोत्सव की शुरुआत हुई, तब वे प्रदेश के संस्कृति मंत्री थे और डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा- यह संस्थान इतना उत्कृष्ट है कि इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से स्थापित करने के प्रयास होने चाहिए।

Related Posts

1 of 5