Trendingदेशबड़ी खबर

जिस लड़की से की थी लव मैरिज, उसे दो लड़कों संग बिस्तर पर रंगेहाथ पकड़ा!

कानपुर के महाराजपुर इलाके में रहने वाले सचिन सिंह ने अपनी पत्नी श्वेता सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी. मूल रूप से फतेहपुर निवासी सचिन ने चार महीने पहले श्वेता से लव मैरिज की थी, लेकिन उसे पत्नी के चरित्र पर शक था. शुक्रवार रात सचिन ने श्वेता को दो इंजीनियरिंग छात्रों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ा. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन घर लौटकर पत्नी ने पकड़े गए लड़कों को छुड़वाने का दबाव बनाया. इससे गुस्साए सचिन ने श्वेता का गला घोंट दिया और पुलिस के पास जाकर जुर्म कबूल कर लिया.

खिड़की से देखा तो उड़ गए होश

सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने शक होने पर एक जाल बिछाया और गांव जाने की बात कहकर घर से निकला. शुक्रवार रात जब वह अचानक वापस लौटा, तो खिड़की से देखा कि उसकी पत्नी बेड पर दो लड़कों के बीच लेटी हुई थी.

सचिन ने जब इसका वीडियो बनाना शुरू किया, तो पत्नी ने उन्हीं लड़कों से सचिन की पिटाई करवा दी. सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई, जहां सचिन ने समझौता कर मामला शांत करने की बात कही और घर लौट आया.

हत्या के बाद बेखौफ अंदाज में सरेंडर

घर पहुंचने पर श्वेता ने सचिन पर दबाव डाला कि वह पुलिस द्वारा पकड़े गए उन लड़कों को छुड़वाए, वरना वह उसे छोड़कर उन्हीं के साथ रहने चली जाएगी. इस बात से तिलमिलाए सचिन ने कंबल में लपेटकर श्वेता का गला घोंट दिया. सुबह 10:00 बजे वह थाने पहुंचा और पुलिस से कहा, “मैंने उसे मार डाला है, बॉडी कमरे में पड़ी है.” पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां सचमुच श्वेता का शव बरामद हुआ.

मामले में पुलिस का बयान

जॉइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है और मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

‘बेवफाई की सजा दी, कोई अफसोस नहीं’

जेल जाते समय सचिन के चेहरे पर पछतावा नहीं था. उसने कहा कि उसने श्वेता के लिए अपना घर और परिवार छोड़ा, लेकिन उसने बेवफाई की. सचिन को बस इस बात का दुख है कि दो महीने बाद उसकी बहन की शादी है और वह उसमें शामिल नहीं हो पाएगा. उसने पुलिस के सामने साफ तौर पर कहा कि पत्नी ने उसकी आंखों के सामने दूसरे मर्दों से रिश्ते रखे और उसे अपमानित किया, इसलिए उसने यह कदम उठाया.

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 244