Trendingदेशबड़ी खबर

दोस्तों से मंगवाया जहरीला सांप, घर लाकर पत्नी को डसवाया, मौत के 3 साल बाद खुला राज

महाराष्ट्र में ठाणे के बदलापुर से सनसनीखेज कहानी सामने आई है. पुलिस ने करीब तीन साल बाद एक महिला की मौत के मामले में उसके पति समेत चार लोगों को अरेस्ट किया है. इन सब पर हत्या का आरोप है. पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या किसी सामान्य तरीके से नहीं, बल्कि जहरीले सांप से डसवाकर की गई थी.

एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि नीरजा रूपेश आंबेकर की 10 जुलाई 2022 को बदलापुर ईस्ट स्थित उज्वलदीप सोसायटी में घर पर मौत हो गई थी. उस समय इसे एक आकस्मिक मौत (Accidental Death) मानकर मामला दर्ज किया गया था. शुरुआती जांच में किसी तरह के शक की गुंजाइश नहीं दिखी, लेकिन बाद में कुछ गवाहों के बयानों में विरोधाभास सामने आया, जिससे पुलिस को दोबारा जांच शुरू करनी पड़ी.

छानबीन के दौरान खुलासा हुआ कि मृतका के पति 40 वर्षीय रूपेश आंबेकर का अपनी पत्नी के साथ लगातार घरेलू विवाद चल रहा था. इन झगड़ों की वजह से उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची. इस साजिश में उसके दोस्त रिशिकेश रमेश चालके और 25 वर्षीय कुणाल विश्वनाथ चौधरी भी शामिल थे.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 36 वर्षीय चेतन विजय दुधाने नाम के एक स्नेक रेस्क्यू वॉलंटियर से संपर्क किया, जिसने उन्हें एक जहरीला सांप लाकर दिया. साजिश के तहत उसी सांप से नीरजा को डसवाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपियों को लग रहा था कि सांप के काटने से हुई मौत को स्वाभाविक या दुर्घटना मान लिया जाएगा और वे बच निकलेंगे.

पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते यह राज खुल गया. अब तीन साल बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सीनियर इंस्पेक्टर नितिन पाटिल ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है.

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 169