Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: नवापारा में दिल दहला देने वाला हादसा, हाइवा ने बाइक सवार को 200 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार रेत से भरी हाइवा ने एक बाइक सवार को कुचलते हुए करीब 200 मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे चंपारण चौक के पास यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन हाइवा चालक ने वाहन नहीं रोका और उसे छाटा मार्ग तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। मृतक की पहचान गोपी पटेल के रूप में हुई है, जो सुंदरकेरा का निवासी था।

चालक फरार, बाद में गिरफ्तार

हादसे के बाद चालक हाइवा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात बहाल कराया और शव को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

छट्ठी की खुशियां बनीं मातम

जांच के दौरान मृतक की बाइक से नामकरण संस्कार (छट्ठी) के निमंत्रण कार्ड बरामद हुए। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल को दुर्ग में उसके बेटे का छट्ठी कार्यक्रम था, जिसके लिए वह निमंत्रण बांटने निकला था। लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। शव को मर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Posts

1 of 241