Trendingदेशबड़ी खबर

प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में खाईं गोलियां, अनमैरिड लड़की और नवजात की मौत

महाराष्ट्र में पुणे से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक 22 साल की अविवाहित युवती ने अपनी गर्भावस्था परिवार से छिपाकर रखी थी. घर पर ही अचानक प्रसव होने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी और नवजात बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में खा ली गर्भवती

पुलिस के अनुसार, युवती करीब सात महीने की गर्भवती थी, लेकिन उसने यह बात अपने परिवार से छिपाई हुई थी. लेकिन मंगलवार , 24 मार्च की सुबह उसने गर्भपात की गोलियां लीं. कुछ ही देर बाद वह बाथरूम गई, जहां उसे तेज दर्द शुरू हुआ और भारी मात्रा में ब्लीडिंग होने लगी. इसी दौरान घर पर ही उसका प्रसव हो गया.

कुछ ही घंटों में बच्चे और युवती की मौत

घटना का पता चलते ही परिवार वाले घबरा गए और तुरंत युवती व नवजात को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ससून अस्पताल रेफर कर दिया. इस बीच नवजात की हालत भी बेहद नाजुक थी. उसे बेहतर इलाज के लिए यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने दोनों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ ही घंटों में पहले बच्चे और फिर युवती की मौत हो गई.

युवती का मोबाइल फोन फॉर्मेट

इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. मालूम हुआ कि मृत युवती का मोबाइल फोन फॉर्मेट मिला है, जिससे कई तरह के संदेह पैदा हो रहे हैं. पुलिस यह जांच कर रही है कि गर्भावस्था के पीछे क्या कारण था? युवती ने दवाइयां कहां से लीं और क्या इस मामले में किसी और की भी भूमिका है.

आगे और खुलासे होने की संभावना

मृत युवती एक सामान्य परिवार से थी और प्राइवेट नौकरी करती थी. पिछले एक महीने से वह घर पर ही थी. परिवार में उसकी मां, भाई और बहनें हैं. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. फिलहाल चिंचवड़ पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 436