Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

धमतरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार भिड़ंत में 3 सीआरपीएफ जवान समेत 4 की मौत

धमतरी। जिले के खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच शुक्रवार को भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे तीन सीआरपीएफ जवान और एक चालक सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार, जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार खपरी बायपास के पास ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही दो जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायलों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

एक घायल का इलाज जारी

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

राहत और बचाव कार्य

सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे। टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल मृतकों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249