Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलरों की टक्कर के बाद आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, Video

रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुरकुट नाला के पास दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसमें एक चालक की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेलर आमने-सामने आ रहे थे और रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग भड़क उठी। एक ट्रेलर में कोयला और दूसरे में सरिया लोड था, जिसके कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।

बचाव का नहीं मिला मौका

हादसे में एक चालक आग की चपेट में आ गया और बाहर नहीं निकल सका। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोग चाहकर भी उसे बचा नहीं सके। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ की 300 साल पुरानी ‘डंगाही होली’, कुंवारी कन्याएं बरसाती हैं लाठियां, देवी-देवताओं से होती है शुरुआत

जांजगीर-चांपा/पंतोरा। ब्रज की मशहूर लट्ठमार होली की तरह छत्तीसगढ़ के पंतोरा गांव…

1 of 199