Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में अपार्टमेंट में भीषण आग, लाखों का नुकसान, Video

बिलासपुर शहर के मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। अपार्टमेंट के एक हिस्से में संचालित इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

अचानक उठे धुएं से मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपार्टमेंट के एक हिस्से से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिस स्थान पर आग लगी, वहां इलेक्ट्रॉनिक आइटम का गोदाम संचालित किया जा रहा था, जिससे आग तेजी से फैल गई।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458