Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, बार-बार फोन करने से था नाराज; हाथ तोड़ा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपनी पत्नी द्वारा बार-बार फोन किए जाने से नाराज होकर उस पर न केवल धारदार हथियार से हमला किया, बल्कि लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर उसका हाथ भी तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नैनीताल ट्रिप और मोबाइल कॉल बना विवाद की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, तोरवा के देवरीखुर्द निवासी रेहाना किन्नर (29 वर्ष) का पति वरुण महानंद बीते 6 जनवरी को घूमने के लिए नैनीताल गया था। वरुण जब बाहर था, तब रेहाना उसे फोन करती रहती थी। 13 जनवरी को जब वरुण नैनीताल से वापस लौटा, तो उसने पत्नी द्वारा बार-बार कॉल किए जाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

धारदार हथियार और डंडे से किया हमला

विवाद इतना बढ़ा कि वरुण ने गाली-गलौज करते हुए रेहाना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल रेहाना अपनी जान बचाने के लिए भागकर अपने पति की दादी सरोज महानंद के घर पहुँची और आपबीती सुनाई। लेकिन आरोपी वरुण वहाँ भी पहुँच गया और उसने लकड़ी के बत्ते (डंडे) से रेहाना की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में रेहाना का हाथ टूट गया और उसे शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

खून से लथपथ पीड़िता ने किसी तरह निजी अस्पताल पहुँचकर अपना इलाज कराया और उसके बाद तोरवा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249