Trendingदेशबड़ी खबर

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, ईरानी दूतावास पहुंचकर विदेश सचिव ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत ने ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव Vikram Misri दिल्ली स्थित Embassy of Iran, New Delhi पहुंचे, जहां उन्होंने कंडोलेंस रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर दिवंगत नेता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

हवाई हमले में हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि उनके कंपाउंड पर करीब 30 मिसाइलों से हमला किया गया था।

इस हमले में उनकी पत्नी Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले में खामेनेई के परिवार के कई सदस्य और सुरक्षा बलों के अधिकारी भी मारे गए।

परिवार के कई सदस्य भी बने हमले का शिकार

रिपोर्ट्स के अनुसार मिसाइल हमले में खामेनेई के कंपाउंड में मौजूद उनकी पत्नी, बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत करीब 40 कमांडर मारे गए। खामेनेई के छह बच्चे थे, जिनमें चार बेटे—मोस्तफा, मोज्तबा, मसूद और मेयसाम—और दो बेटियां बोशरा और होदा शामिल हैं।

नए सुप्रीम लीडर की तलाश

अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान में नए सुप्रीम लीडर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उनके दूसरे बेटे Mojtaba Khamenei का नाम संभावित उत्तराधिकारी के रूप में सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि रिवॉल्यूशनरी गार्ड के दबाव में मोज्तबा का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है, जबकि उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related Posts

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति…

1 of 197