Trendingखेलछत्तीसगढबड़ी खबर

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच: रायपुर स्टेडियम में एंट्री व्यवस्था बदलेगी, दर्शकों की सुविधा को प्राथमिकता

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बहुप्रतीक्षित मैच को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (सीसीए) ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इस बार मैच के आयोजन में दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए स्टेडियम की एंट्री व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। दरअसल, दिसंबर में आयोजित वनडे मुकाबले के दौरान अव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था के कारण दर्शकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। शाम के समय बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने पर कई स्टैंड भर गए थे, जिसके बाद कुछ गेट बंद कर दिए गए। इससे नाराज दर्शकों ने विरोध किया और कुछ स्थानों पर गेट तोड़ने की घटनाएं भी सामने आई थीं, जिससे स्टेडियम की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

इन अनुभवों से सबक लेते हुए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इस बार बेहतर और सुनियोजित व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। सीसीए के अनुसार, टी-20 मैच के दौरान स्टेडियम के आधा दर्जन से अधिक गेटों पर प्रवेश और निकास का समय पहले से निर्धारित किया जाएगा। दर्शकों को अलग-अलग समय स्लॉट में स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा, ताकि भीड़ को संतुलित रूप से नियंत्रित किया जा सके।

इसके साथ ही टिकट जांच प्रक्रिया को तेज और सुचारु बनाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बलों की संख्या बढ़ाई जाएगी, वहीं पार्किंग और यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

संघ के अधिकारियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य दर्शकों को बेहतर अनुभव देना और किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति से बचना है। सीसीए को उम्मीद है कि इस बार रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित और यादगार रहेगा।


Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 170