Trendingखेलबड़ी खबर

T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच पर संकट, पाकिस्तान ने मुकाबले का किया बहिष्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उसकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाला ग्रुप स्टेज मुकाबला नहीं खेलेगी। यह फैसला राजनीतिक कारणों और हालिया घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है और इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को श्रीलंका जाकर खेलने की अनुमति मिल गई है और उसके ग्रुप ए के सभी मुकाबले वहीं आयोजित होने हैं। भारत-पाकिस्तान मैच भी कोलंबो में प्रस्तावित था, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत में खेलने से इनकार किया था, जिसके बाद आईसीसी ने मुकाबले को न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट किया था।

हालांकि अब पाकिस्तान ने सिर्फ भारत के खिलाफ होने वाले इस एक मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इससे पहले पाकिस्तान ने पूरे टूर्नामेंट से हटने की धमकी भी दी थी, लेकिन बाद में वह अपने फैसले से पीछे हट गया।

पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर बयान जारी करते हुए कहा,
“इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड टी20 2026 में भाग लेने की मंजूरी दे दी है, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।”

भारत को मिलेंगे 2 अंक, पाकिस्तान को नुकसान

पाकिस्तान के इस फैसले के चलते भारत को ग्रुप स्टेज में बिना खेले ही 2 अंक मिल जाएंगे, क्योंकि मैच को फॉरफिट माना जाएगा। वहीं पाकिस्तान को इन महत्वपूर्ण अंकों का नुकसान उठाना पड़ेगा।

यह फैसला आईसीसी के लिए भी बड़ा आर्थिक झटका साबित हो सकता है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबला विश्व क्रिकेट का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सबसे ज्यादा कमाई कराने वाला मैच माना जाता है। इस मैच के रद्द होने से ब्रॉडकास्टिंग और स्पॉन्सरशिप से होने वाली आय पर असर पड़ना तय है।

बांग्लादेश विवाद से जुड़ा फैसला

पाकिस्तान का यह कदम ऐसे समय पर आया है जब बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों के चलते भारत में खेलने से इनकार करने के बाद टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के समर्थन में पूरे टूर्नामेंट से हटने की बात कही थी, लेकिन अंततः उसने केवल भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया।


Related Posts

छोटी क्लिनिक से लंदन संसद तक: डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी का सफर बना प्रेरणा, छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जाने-माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को लंदन…

अंबिकापुर में दरिंदगी की हदें पार: महिला की गला रेतकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल; चेहरा भी कुचला

अंबिकापुर (सरगुजा): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला…

1 of 248