Trendingखेलछत्तीसगढबड़ी खबर

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे: रोहित-कोहली समेत दोनों टीम आज आएंगी रायपुर, कल करेगीं प्रैक्टिस

रायपुर में 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच को लेकर शहर में तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था तेज हो गई है। दोनों टीमें आज शाम 4.30 बजे रांची से एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से रायपुर पहुंच रही हैं। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत अन्य स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। भारत ने रांची वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमें कल स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगी।

वहीं, मैच को लेकर टिकट बिक्री में विवाद भी सामने आया। 30 नवंबर को पुलिस ने ब्लैक टिकट बेचने के आरोप में ऋतिक माकीजा और देवव्रत माकीजा को हिरासत में लिया। आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध तरीके से टिकट खरीदकर ज्यादा दाम में बेच रहे थे।

इसके अलावा इंडोर स्टेडियम में पहले फेज में ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले लोग फिजिकल टिकट लेने पहुंचे। स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री सोमवार को हुई। सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने भीड़ जमा हो गई। टिकट बिक्री शुरू होने पर लाइन में खड़े युवाओं और छात्रों में धक्कामुक्की हो गई। कुछ लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और पुलिस से बहस भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि वे ब्लैक टिकट विक्रेताओं पर कड़ी नजर बनाए रखेंगे और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त रखा गया है।

Related Posts

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

CG NEWS- ड्रग तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2.25 करोड़ का 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस…

1 of 251