Trendingखेलछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर बिग ब्रेकिंग: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे के टिकट 15 मिनट में सोल्ड आउट, अब यहां मिलेंगे टिकट

रायपुर। नवा रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वन डे इंटरनेशनल महा मुकाबले के टिकट आज शाम 5 बजे से ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए। टिकटों की बिक्री शुरू होते ही 15 मिनट के अंदर सभी स्टैंड्स और प्रीमियम कैटेगरी की टिकटें सोल्ड आउट हो गईं।

जानकारी के अनुसार, स्टैंड्स की टिकटें 1,500, 2,500, 3,000 और 3,500 रुपये की सभी उपलब्धियां तुरंत बिक गईं। वहीं सिल्वर (6,000 रुपये), गोल्ड (8,000 रुपये), प्लेटिनम (10,000 रुपये) और कॉर्पोरेट बॉक्स (20,000 रुपये) की टिकटें भी पूरी तरह बिक चुकी हैं।

अब केवल स्टूडेंट कैटेगरी की टिकटें 800 रुपये में उपलब्ध होंगी, जो 24 नवंबर से रायपुर इंडोर स्टेडियम से खरीदी जा सकती हैं। क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 175