Trendingछत्तीसगढ

बिलासपुर: आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताएँ, 20 से ज्यादा निजी अस्पतालों को नोटिस

बिलासपुर में आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 20 से ज्यादा निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। आरोग्य 104 पर लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर जांच चल रही है। संतोषजनक जवाब न देने वाले अस्पतालों को योजना से बाहर किया जाएगा।

अब तक 7 अस्पतालों पर कार्रवाई हो चुकी है, जिन्हें 3 से 6 महीनों के लिए आयुष्मान उपचार से निलंबित किया गया है। इनमें लाडीकर हॉस्पिटल, पेंडलवार हॉस्पिटल, शशि मेमोरियल, पूजा नर्सिंग होम, ओम श्री बालाजी, डॉ. मित्तल हॉस्पिटल और रेनबो हॉस्पिटल शामिल हैं।राज्य शासन के निर्देश पर हर जिले के आयुष्मान भारत की टीम जांच कर रही है।

इस दौरान गड़बड़ी करने की पुष्टि होने पर संबंधित निजी अस्पतालों को छह महीने तक आयुष्मान भारत से इलाज करने से वंचित रखा जा रहा है। जिला स्तर पर भी ऐसे अस्पतालों की तेज गति से जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर 20 से ज्यादा निजी अस्पतालों को नोटिस तक थमा दिया गया है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249