Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मतदाता सूची है या मजाक, कहीं पिता से बड़ा बेटा, तो कहीं दादा की उम्र कम, सामने आई लाखों खामियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) ने प्रशासन की वर्षों पुरानी लापरवाही की पोल खोल दी है। जिले की सात विधानसभा सीटों की मतदाता सूची में ऐसी विसंगतियां मिली हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है। कहीं दस्तावेजों में बेटे की उम्र पिता से ज्यादा दर्ज है, तो कहीं दादा अपने पोते से भी छोटे नजर आ रहे हैं। इन त्रुटियों को सुधारने के अभियान के तहत अब तक जिले के 5.28 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। वहीं, 1.33 लाख लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

रिश्तों के गणित में उलझा चुनाव विभाग

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब 2.15 लाख मतदाताओं के पिता के नाम और उम्र का मिलान सरकारी रिकॉर्ड से नहीं हो रहा है। इसके अलावा 6,040 मामलों में आधार कार्ड और वोटर लिस्ट की उम्र अलग पाई गई। 57,709 मामलों में पिता का नाम गलत दर्ज मिला। रायपुर ग्रामीण में अकेले 10,466 मामलों में माता-पिता की उम्र में विसंगति पाई गई।

विधानसभावार त्रुटियों का डेटा: एक नजर में

मतदाता सूची में सुधार के दौरान रायपुर ग्रामीण और आरंग जैसे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गलतियां पकड़ी गई हैं:

विधानसभापिता के नाम/उम्र में त्रुटियांहटाए गए नाम
रायपुर ग्रामीण57,7091,34,252
रायपुर दक्षिण45,86789,240
रायपुर उत्तर26,44874,146
रायपुर पश्चिम40,350
आरंग61,43139,702
अभनपुर61,23620,793
धरसींवा58,85837,632

आवेदन कम, कटौतियां ज्यादा

हैरानी की बात यह है कि जहां 5 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए, वहीं सुधार या नए नाम जोड़ने के लिए आवेदनों की संख्या काफी कम रही। कुल 24,267 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं, जिनमें:

  • फार्म-6 (नए नाम): 16,590
  • फार्म-7 (नाम हटाना): 709
  • फार्म-8 (सुधार): 6,968

21 फरवरी को होगा अंतिम प्रकाशन

निर्वाचन विभाग के अनुसार, दावा-आपत्ति की प्रक्रिया 22 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। अब 14 फरवरी तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम कटे हैं, वे अभी भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम जुड़वा सकते हैं।


Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249