Trendingआस्थाज्योतिष

Vastu Tips: सुबह-सुबह हाथ से इन 4 चीजों का गिरना अशुभ, बड़ी मुसीबत आने का हैं संकेत

Vastu Tips: अक्सर चीजों का हाथ से छूटकर गिरना सामान्य समझा जाता है. लेकिन जब सुबह-सुबह व्यक्ति किसी जरूरी काम से बाहर जाए और कुछ खास चीजें गिर जाएं तो इसे सामान्य नहीं समझना चाहिए. कहते हैं कि घर से निकलते वक्त कुछ खास चीजों का हाथ से छूटकर गिरना अशुभ संकेत होता है. यह किसी अपशकुन या बड़ी अनहोनी की तरफ इशारा करता है. इसलिए सुबह-सुबह इन चीजों के गिरते ही व्यक्ति को चौकन्ना हो जाना चाहिए. आइए जानते हैं कि वो चीजें क्या हैं.

दूध
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह-सुबह हाथ से दूध का गिरना एक अशुभ घटना है. ज्योतिष में दूध को समृद्धि और प्रचुरता का प्रतीक समझा जाता है. इसलिए इसका गिरना धन, समृद्धि और उन्नति पर बुरा असर पड़ने जैसा माना जाता है. ऐसे में आपको लेन-देन, कर्ज-उधार आदि के मामलों में सावधानी से कार्य करना चाहिए.

नमक
वास्तु के अनुसार, सवेरे-सवेरे नमक का गिरना भी अत्यंत अशुभ समझा जाता है. नमक को स्थिरता और सुख-शांति से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए यदि ये हाथ से फिसलकर गिर जाए तो इसे वाद-विवाद, गृह क्लेश बढ़ने और और धैर्य-सयंम खोने के तौर पर देखा जाता है. ऐसे लोगों धैर्यवान रहकर कार्य करने चाहिए.

सिंदूर
हाथ से सिंदूर का गिरना भी बहुत अशुभ माना जाता है. ज्योतिष में सिंदूर को सुहाग के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. कहते हैं कि अगर सुबह-सुबह सिंदूर की डिबिया हाथ से छूटकर जमीन पर गिर जाए तो यह घर-परिवार या सुहाग पर कोई बड़ी विपदा आने का इशारा देती है. ऐसे में लोगों को बहुत सावधानी के साथ अपने दैनिक कार्य करने चाहिए. किसी से बैर न रखें. दूसरों के वाद-विवाद में न उलझें. धैर्य के साथ काम लें


आईना
हाथ से आईना या दर्पण गिरना भी बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है. यह आपके जीवन में जीवन में टकराव, चिंता और रिश्तों में दरार आने की ओर इशारा करता है. हालांकि कुछ लोक मान्यताएं ऐसी भी हैं कि शीशा टूटकर आपके ऊपर आने वाली बलाओं या दुर्घटनाओं को अपने ऊपर ले लेता है. इसलिए इसे एक शुभ संकेत के तौर पर भी देखा जाता है.

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 242