Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर ब्रेकिंग: ज्ञानपीठ से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

रायपुर ब्रेकिंग: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन हो गया है। उन्होंने रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि विनोद कुमार शुक्ल काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के लिए एम्स में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य के उन विरल रचनाकारों में गिने जाते थे, जिन्होंने अपनी सरल भाषा और गहरी संवेदनशीलता से साहित्य को नई पहचान दी। उनके निधन को हिंदी साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Related Posts

1 of 174