Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सरायपाली ब्रेकिंग: 11 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, 5.50 लाख की खेप जब्त

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से अवैध गांजा तस्करी पर महासमुंद पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो गांजा के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

5 लाख 50 हजार रुपए की गांजा जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 11 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

महासमुंद से पुणे ले जाई जा रही थी खेप

पुलिस के मुताबिक तस्कर गांजा को महासमुंद जिले से देवगांव (पुणे, महाराष्ट्र) ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में 2 महासमुंद जिले के निवासी हैं, जबकि 2 आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी

छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से ओडिशा की ओर से लगातार अवैध गांजा परिवहन की सूचनाओं के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी सतर्कता के चलते यह कार्रवाई संभव हो सकी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456