Trendingबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

KBC 17: दोस्त धर्मेंद्र को ‘केबीसी 17’ में याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, सुनाया ‘शोले’ का ये किस्सा

KBC 17 Amitabh Bachchan Emotional: नए साल की शुरुआत हो चुकी है. 2026 के पहले ही दिन धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हो चुकी है. जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल कर रहे हैं. और फिल्म का प्रमोशन करने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे हुए थे.जहां उनके साथ पूरी टीम मौजूद थी, साथ ही नव्या नवेली नंदा और श्वेता बच्चन भी शो में नजर आए. इस दौरान अपने दोस्त धर्मेंद्र को याद कर अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए. साथ ही उन्होंने ‘शोले’ का एक पुराना किस्सा भी शेयर किया है.

‘बॉलीवुड के शहंशाह’ अमिताभ बच्चन लगातार काम कर रहे हैं. कुछ बड़ी फिल्मों में वो दिखने वाले हैं, जिसमें से एक इसी साल रिलीज हो रही है और उसका बजट है 4000 करोड़ रुपये. ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के होस्ट बिग बी के सामने इस बार नाती अगस्त्य नंदा पहुंचे हुए हैं. जिनकी ‘इक्कीस’ 1 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म के प्रमोशन के लिए अगस्त्य नंदा के साथ सिमर भाटिया भी दिखाई दीं. वहीं, अगस्त्य की मम्मी श्वेता बच्चन और बहन नव्या नवेली नंदा ने भी शो में हिस्सा लिया. इस दौरान धर्मेंद्र को याद कर अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए. दरअसल यह ही-मैन की आखिरी फिल्म है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था. साथ ही अमिताभ बच्चन ने ‘शोले’ का एक किस्सा भी शेयर किया. जिसे सुनने के बाद जयदीप अहलावत ने भी दिल की बात कह दी.

हाल ही में सोनी टीवी ने नए एपिसोड का प्रोमो शेयर किया. जिसमें अमिताभ बच्चन कहते दिखे- ”फिल्म इक्कीस हमारे लिए वो आखिरी अनमोल निशानी है, जो कि हिंदी फिल्म जगत के महान विभूती अपने करोड़ों फैन्स के लिए छोड़कर गए. एक कलाकार अपनी सांस के अंतिम छोर तक कला की साधना करना चाहता है. और कुछ ऐसा ही किया मेरे दोस्त, मेरे परिवार, मेरे आदर्श धर्मेंद्र देओल जी ने”. जब अमिताभ बच्चन यह बात कर रहे थे, उस वक्त उनकी आंखों में आंसाथ ही बैकग्राउंड में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की साथ में की हुई फिल्मों की तस्वीरें चल रही थी.

Related Posts

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

CG NEWS- ड्रग तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2.25 करोड़ का 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस…

1 of 245