Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

खाट पर छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवा, तालाब में डूबने से युवक की मौत, सड़क न होने से खाट में लादकर पहुंचाया गया शव

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के दुर्गम और पहाड़ी इलाके ग्राम भारतपुर–लकरालता से एक दुखद घटना सामने आई है। 29 दिसंबर को मछली पकड़ने निकले आदिवासी युवक सुरेन्द्र तिर्की का तालाब में डूबने से निधन हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्गम इलाके में सड़क सुविधा न होने के कारण मृतक का शव स्वजन और ग्रामीणों को खाट में लादकर कई किलोमीटर पैदल ढोना पड़ा। मुख्य मार्ग तक पहुँचने के बाद ही उन्हें शव वाहन मिला, जिससे पोस्टमार्टम के लिए उसे सीतापुर भेजा जा सका।

परिजनों ने बताया कि सुरेन्द्र तिर्की सुबह लगभग 11 बजे घर से निकला था और देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने 30 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज की और स्थानीय इलाके में तलाशी अभियान चलाया। अंततः 31 दिसंबर को तालाब में उनका शव बरामद किया गया।

प्राथमिक जांच में मौत का कारण तालाब में डूबना बताया गया है। इस घटना ने दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, विशेषकर सड़क की कमी, के कारण ग्रामीणों को हो रही समस्याओं को फिर से उजागर किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुरुपयोग रोकने और सड़क सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 468