Trendingदेशबड़ी खबर

खरगे का हुआ अपमान, SC-ST एक्ट में FIR दर्ज करने का आदेश दें PM: राहुल

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दलितों के अपमान का मुद्दा उठाया. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में हर जगह दलितों का अपमान हो रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उत्तराखंड में अपमान हुआ. हम मांग करते हैं कि पीएम मोदी SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज करने का आदेश दें.

रायबरेली सांसद राहुल ने कहा, “राजस्थान में हमारे CLP नेता मंदिर जाते हैं, और बीजेपी नेता ‘शुद्धिकरण’ की रस्म निभाते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश और संविधान को समर्पित कर दिया है, वे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में भाषण देने जाते हैं और वहां भी शुद्धिकरण की रस्म की जाती है. ऐसा कौन करता है? ये बीजेपी और आरएसएस के लोग ही करते हैं.”

‘संविधान में ये अपराध है’
राहुल ने कहा, “भारत के संविधान के तहत यह एक अपराध, एक आपराधिक गतिविधि है. शुद्धिकरण असल में छुआछूत का ही दूसरा नाम है. छुआछूत को गैर-कानूनी घोषित किया गया था, फिर भी BJP के सदस्य खुलेआम इसे अपनाते हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस रस्म से यह संकेत मिलता है कि दलित अशुद्ध हैं और उन्हें छूना नहीं चाहिए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, “देश में दो विचारधाराओं पर लड़ाई है. संविधान और आरएसएस की विचारधारा की लड़ाई है. दलित बच्चों से बाथ्रूम साथ करवाया जाता है झाड़ू लगवाया जाता है. बच्चों से इस तरह काम कराने पर दूसरे बच्चों के दिमाग में क्या प्रभाव जाएगा. एक बच्चे ऐसा कर रहे हैं और दूसरे बच्चे उन्हें ऐसा करते हुए देख रहे हैं.”

FIR दर्ज कराने की मांग
राहुल गांधी ने कहा, हमारी मांग है कि जिन लोगों ने शुद्धिकरण किया, उनके खिलाफ जल्द से जल्द FIR दर्ज की जानी चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे सभी जातियों के हैं. उत्तराखंड में उनकी पार्टी के प्रमुख ने दावा किया कि शुद्धिकरण सही काम था. हम चाहते हैं कि PM SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज करने का आदेश दें. इससे BJP और RSS की सोच का पता चलता हैय वे नहीं चाहते कि कोई दलित समृद्ध बने और सम्मान के साथ जिए. हम कोई असंभव चीज नहीं मांग रहे हैं.

‘सुरक्षा के बावजूद भेदभाव’
राहुल ने कहा, “देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ भारत का संविधान है. आंबेडकर, गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल का संविधान. दूसरी तरफ BJP और RSS की विचारधारा है. भारत में अभी जो राजनीति हो रही है, वह इन्हीं दो विचारधाराओं के बीच है.” राहुल ने कहा, “संवैधानिक सुरक्षा के बावजूद दलितों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है. हजारों सालों से इस देश में दलितों पर अत्याचार और हिंसा होती रही है.

‘दलित बारात में हेलमेट पहने हैं’
राहुल ने कहा, “ये हिंदुस्तान की वास्तविकता है. इन्हें कुएं पर पानी नहीं पीने दिया गया, इसलिए दलित समुदाय के लोगों को अपना कुआं खोदना पड़ा. चाय की दुकानों पर दो तरह के कप चलते हैं. एक शीशे का कप होता है, दूसरा पेपर और प्लास्टिक का कप होता है. बारात में जो खुशी का दिन होना चाहिए उस दिन हिंदुस्तान में हजारों दलित जब घोड़े पर चढ़ते हैं तो वो मजबूरी में हेलमेट पहनते हैं.”

Related Posts

बिलासपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी, प्रदेशभर में जारी रहेगा अभियान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल को…

1 of 454