Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कोरबा: नहर पुल की लोहे की रेलिंग चोरी के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने भारी साजो-सामान बरामद किया

कोरबा पुलिस ने जिले में रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल की लोहे की रेलिंग चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 5 टन कटी हुई लोहे की रेलिंग, गैस कटर, ऑक्सीजन और एलपीजी सिलेंडर, एक टाटा एस वाहन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और ₹6,000 नगद बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 17 जनवरी 2026 की रात हुई थी। प्रार्थी द्वारा चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात चोरों ने पुल की लोहे की रेलिंग को गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसमें साइबर सेल और चौकी सीएसईबी शामिल थे। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर की सूचना और लगातार की गई पतासाजी के बाद कुल 15 आरोपियों की पहचान की गई, जिनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में लोचन केवट (20), जयसिंह राजपूत (23), मोती प्रजापति (27), सुमित साहू (19) और केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिच्चर (22) शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।


Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249