Sanchita Ugale Dies By Suicide: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले को लेकर बड़ी खबर आ रही है। संचिता उगले ने बेहद कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। संचिता उगले को लेकर बताया जा रहा है कि उन्होंने खुदकुशी की है। हालांकि उनके इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। संचिता उगले टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। संचिता उगले (Sanchita Ugale) टीवी के कई पॉपुलर सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं, जिसमें ‘कुमकुम भाग्य’, ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ और ‘साजन घर’ जैसे शोज शामिल हैं। इसके साथ ही संचिता उगले ने विक्की कौशल की सुपरहिट मूवी ‘छावा’ में भी काम किया है, जिसमें उन्होंने ‘ताराबाई’ की भूमिका निभाई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:प्रणित मोरे के विवाद के बीच Munawar Faruqui ने दी लोगों को ‘थमने’ की सलाह, बोले- किसी की लाश निकलेगी तब…
संचिता उगले (Sanchita Ugale) को लेकर बताया जा रहा है कि उन्होंने बीती रात खुदकुशी की। खबरों की मानें तो बीती रात 7:30 बजे संचिता उगले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संचिता उगले अपने घर पर मृत पाई गई थीं, वह मुंबई से सटे वसई क्षेत्र में रहती थीं। संचिता के मृत्यु के सिलसिले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लगातार मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि संचिता उगले ने बीती रात ही इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खुश नजर आईं। संचिता उगले की खुदकुशी की खबर ने फैंस के पैरों तले जमीन खींच ली है। लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि संचिता उगले अब उनके बीच नहीं रहीं।
संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में नजर आईं, जिसमें पहले उन्होंने जहां सौरभ बेदी संग मुख्य भूमिका निभाई तो वहीं बाद में जय सोनी इस टीवी शो के लीड एक्टर बने। संचिता उगले के निधन से जहां उनके फैंस शोक में हैं तो वहीं उनके परिवार की ओर से इस मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।










