Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS- लाल मैदान अतिक्रमण मामला: उज्जवल दीवान ने एसपी पर लगाए साठगांठ के गंभीर आरोप

दुर्ग। जिले के छावनी थाना परिसर स्थित लाल मैदान की जमीन पर हुए कथित अतिक्रमण को लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सँयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है।

दीवान का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की जमीन पर अतिक्रमण होने के बावजूद एसपी द्वारा कार्रवाई न करना कई सवाल खड़े करता है। उनके अनुसार, अतिक्रमण से पूर्व पुलिस विभाग को लिखित रूप में 20 रुपए के स्टांप पेपर पर नोटिस दिया गया था, जिसमें स्पष्ट उल्लेख था कि यह जमीन भविष्य में पुलिस विभाग के निर्माण कार्यों के लिए आरक्षित है। इस दस्तावेज़ पर सीएसपी छावनी और थाना प्रभारी छावनी के हस्ताक्षर भी बताए जा रहे हैं।

उज्जवल दीवान का कहना है, कि जहां छोटी–छोटी गलती पर अधीनस्थ कर्मचारियों को कठोर दंड देने वाले एसपी विजय अग्रवाल अपने क्षेत्र में पुलिस की ही जमीन पर अतिक्रमण रोकने में असफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि या तो एसपी की अतिक्रमणकारियों से साठगांठ है, या फिर उन पर किसी तरह का दबाव है।

दीवान ने कहा कि पुलिस जवानों के लिए आवास की उचित व्यवस्था नहीं है, ऐसे में पुलिस की जमीन पर कब्जा होना बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि ज़मीन पर अतिक्रमण करने वालों और उन्हें अनुमति देने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? और उन्होंने क्या कहा आईय देखते हैं।

उज्जवल दीवान ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस अतिक्रमण प्रकरण में एसपी विजय अग्रवाल को तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए, ताकि यह एक स्पष्ट उदाहरण बने और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249