Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

गरियाबंद में देर रात बवाल, दो गुटों में हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग, बसों को फूंका

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कल देर रात पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जो देखते ही देखते आगजनी और पथराव में बदल गई। हालात इतने बिगड़े कि पूरे गांव को छावनी में तब्दील करना पड़ा। आगजनी में कई घर और गाड़ियां जलकर खाक हो गईं, वहीं पुलिस पर भी हमला किया गया, जिसमें एक जवान घायल हुआ है। पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव का है। आइए, सबसे पहले आपको दिखाते हैं मौके की तस्वीरें…

गरियाबंद जिले के बकली गांव में रविवार सुबह उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब पुराने विवाद को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया और आग के हवाले कर दिया। आगजनी की इस घटना में तीन से चार वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस पूरे विवाद की जड़ में एक पुराना मामला बताया जा रहा है,जो मंदिर तोड़ने और मारपीट से जुड़ा हुआ है।जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले लूटपाट और मारपीट के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी, जेल से छूटने के बाद फिर से हिंसा पर उतर आए।

क्या है पूरा घटनाक्रम, चलिए विस्तार से समझते हैं…

दरअसल, हथखोज गांव में करीब चार महीने पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में कुछ युवक राहगीरों के साथ लूटपाट और मारपीट करते दिखाई दिए थे। मामले के सामने आने के बाद फिंगेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

हाल ही में आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आए। रविवार सुबह करीब 11 बजे, जैसे ही उन्होंने बकली गांव में शिकायतकर्ता को देखा, उन्होंने उस पर हमला कर दिया। यहीं से विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया।

हमले के बाद दूसरे समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आरोपियों के घरों में आग लगा दी गई। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं। पूरे गांव में कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात IG खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस का कहना है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन गांव में तनाव बना हुआ है।

पुलिस लगातार गांव में गश्त कर रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अफवाह को फैलने से रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बकली गांव में शांति तो है, लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। प्रशासन की नजर हालात पर बनी हुई है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249