Trendingदेशबड़ी खबर

लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या: क्लासरूम में घुसकर सिर में गोली मारी, खुद को भी शूट कर सुसाइड किया

पंजाब के तरन तारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. गांव उसमा के ‘माई भागो लॉ कॉलेज’ में क्लास शुरू होते ही एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और पलक झपकते ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है.मृतका की पहचान संदीप कौर निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है, जबकि हमलावर छात्र की पहचान प्रिंस राज निवासी गांव मलियां के रूप में हुई है.

घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, प्रिंस राज क्लासरूम में दाखिल होता है और वहां बैठी संदीप कौर के सिर में बेहद करीब से गोली मार देता है. इसके तुरंत बाद वह दोबारा पिस्टल लोड करता है और अपने सिर में गोली मारकर वहीं गिर पड़ता है. गोलीबारी इतनी सटीक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

DSP जगबीर सिंह ने बताया कि जैसे ही क्लास शुरू हुई, यह घटना घटी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक छात्र कॉलेज के अंदर पिस्तौल लेकर कैसे दाखिल हो गया? क्या गेट पर कोई चेकिंग नहीं हुई थी?

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रिंस राज ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? क्या यह मामला एकतरफा प्यार का था या आपसी रंजिश का, पुलिस परिजनों और अन्य सहपाठियों से पूछताछ कर रही है.

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 246