Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

महासमुंद में पुलिस का बड़ा एक्शन: वोक्सवैगन कार से सवा 9 करोड़ का सोना जब्त, गुजरात के 3 युवक गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वोक्सवैगन कार से 7.512 किलोग्राम सोना जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त सोने की अनुमानित कीमत 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सोने को ओडिशा से गुजरात ले जा रहे थे। वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने सोना जब्त कर आयकर विभाग को मामले की सूचना दे दी है।

सीट के नीचे गुप्त चैंबर बनाकर छुपाया था सोना

मिली जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को नेशनल हाईवे 353 (NH-353) पर स्थित रेहटीखोल नाका के पास सिंघोड़ा पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही एक वोक्सवैगन कार (क्रमांक: GJ 03 NP 4230) को रोककर तलाशी ली गई।

जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो कार की पिछली सीट के नीचे एक विशेष रूप से बनाया गया गुप्त चैंबर मिला। इस चैंबर के भीतर 2 पिट्टू बैग छुपाए गए थे, जिनके अंदर 6 प्लास्टिक के डिब्बों में सोने के विभिन्न आभूषण भरे हुए थे।

गुजरात के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

पुलिस ने मौके से कार सवार तीनों युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. जयेश अकबरी (वाहन चालक)
  2. सुनीत
  3. रूशी अग्रावत

ये तीनों आरोपी मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं और सोने की इस खेप को ओडिशा से गुजरात की ओर ले जा रहे थे।

Related Posts

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की बाइक और फोन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है,…

1 of 333