Trendingदुनियाबड़ी खबर

दुबई एयर शो में बड़ा हादसा: IAF का तेजस जेट क्रैश, देखिए हादसे का खौफनाक वीडियो

दुबई। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एयरोस्पेस आयोजनों में से एक दुबई एयर शो 2025 के दौरान वह दृश्य सामने आया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA तेजस अपनी डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के दौरान अचानक क्रैश हो गया। स्थानीय समय के अनुसार यह हादसा दोपहर 2:10 बजे अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ, जब हजारों दर्शक स्टंट प्रदर्शन देख रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेजस हवा में तेज़ मोड़ ले रहा था, तभी अचानक विमान ने नियंत्रण खो दिया, कुछ ही सेकंड में विमान जमीन की ओर गिरता दिखाई दिया, तेज़ धमाके के साथ विमान टकराया और आसमान में काले धुएँ का गुबार उठ गया। सबसे बुरी खबर है कि इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है।

दुबई एयर शो दुनिया के प्रमुख एविएशन आयोजनों में से एक है, जहां दुनियाभर की एयरलाइंस और सैन्य उत्पादक अपनी तकनीक दिखाते हैं। इस हादसे से एयर शो की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। आयोजन स्थल पर आपातकालीन दल तुरंत सक्रिय हुआ और विमानन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

भारतीय वायुसेना (IAF) ने बताया कि दुबई एयर शो में एक हवाई प्रदर्शन के दौरान IAF का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई, जो बेहद दुखद है।

IAF ने कहा है कि वह इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करती है और इस कठिन समय में पायलट के परिवार के साथ खड़ी है। वायुसेना ने हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन करने का फैसला लिया है।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 239