दुर्ग। छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल मचाने वाले अफीम की खती मामले में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सोमदा गांव के फार्म हाउस में अफीम की खेती करने के मुख्य आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया।
कार्रवाई का विवरण
तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी मौजूद रहे। इससे पहले ही मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार और दो अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले के सामने आने के बाद भाजपा ने विनायक ताम्रकार को पार्टी से बाहर कर दिया है।
शिवनाथ नदी से पानी चोरी का खुलासा
समोदा में अफीम की खेती के लिए झेंडारी गांव में शिवनाथ नदी से बिना अनुमति पानी चोरी की जा रही थी। ताम्रकार ने बकायदा मोटर पंप लगाकर अपने खेतों की सिंचाई कराई। जल संसाधन विभाग को इस मामले में रिपोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है।
एक आरोपी अभी भी फरार
विनायक ताम्रकार राजस्थान के मजदूरों को अपने खेत में अफीम बोने के लिए बुलाते थे। खुलासे के बाद से आरोपी अचलाराम जाट श्रवण अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के मजदूर अफीम की खेती के तरीकों में पारंगत हैं और उन्हें काम कराने में कोई दिक्कत नहीं होती थी।









