रायपुर। बीजापुर जिले से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने आई है। आँखों के ऑपरेशन के बाद से कुछ मरीजों की आंखों में दिक्कतें सामने आई है। खबर है कि ऑपरेशन के बाद से उन्हें दिखाई देना बंद कर दिया है। घटना के सामने आते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन – फानन में सभी को रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर में 24 अक्टूबर को 9 मरीजों की आंख का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद कुछ मरीजों को दिखाई देना बंद कर दिया। जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई, जिसपर उन्हें तत्काल रायपुर रेफर किया गया, फिलहाल मेकाहारा अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने जांच की शुरू कर दी है। पीड़ितों में एक पुरुष और 8 महिला शामिल है।










