Trendingछत्तीसगढ

विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर तंज, कहा- अब राहुल बाबा ही उनकी नियुक्ति करेंगे

रायपुर। प्रदेश सरकार महतारी वंदन योजना में E-KYC कराने जा रही है। इससे पात्र महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा, साथ ही अपात्र महिलाओं की जानकारी सामने आ सकेगी। दूसरी तरफ इसपर राजनितिक बाजार भी गर्म हो गया है। महातारी वंदन योजना में महिलाओं के KYC कराए जाने पर कांग्रेस द्वारा उठाए सवालों पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने जवाब दिया है।

विधायक मिश्रा ने कहा- कांग्रेस सूची को खंगाल ले टटोल ले, हम प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महातारी वंदन योजना का लाभ दे रहे हैं। हर महीने 650 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि उनके खातों में डालते हैं।

वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि- यह तो हमारा सौभाग्य होगा कि आज जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी, यथा संभव प्रयास करने के बावजूद भी न उनके प्रदेशाध्यक्ष उसकी नियुक्ति नहीं कर पाए। अब तो सीधे राहुल बाबा ही उनकी नियुक्ति करेंगे, अगर नियुक्ति होती है तो मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं।

विधायक मिश्रा ने धान खरीदी को लेकर कहा, हमारी सरकार किसानों की शुभचिंतक है, हमने धान खरीदी के लिए उचित व्यवस्थाएं की हैं। 15 तारीख से जो धान खरीदी प्रदेश में होनी है इसमें कोई चिंता की बात नहीं है। इस बार बरसात देरी से होने के कारण कई जिलों में फसल अभी तक कटी नहीं है। अगर इस बीच हड़ताल वगैरह होती है हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी हैं किसानों की सारी समस्याएं हल किया जाएगा।

देश की राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर भी विधायक मिश्रा ने कहा- हमारी सरकार में कोई भी नक्सली और आतंकवादी सर उठाकर नहीं चल सकता।
जो हमला हुआ है वह धोखे में उन्होंने किया है। वो जिसने भी यह किया है उसे इसका परिणाम भुगतना होगा। घटना में जिनका भी निधन हुआ है, जो इस वक्त हमारे बीच नहीं है, मैं उनको मैं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।

केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, आप सभी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। भारत के लोगों की रक्षा करने का पूरा दायित्व उनके कंधों पर है।वे अपना दायित्व पूरी तरीके से निभा रहे हैं।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 467