Trendingदेशबड़ी खबर

VIDEO- चित्तूर में बड़ा सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 की मौत

आंध्र प्रदेश के चित्तूर (Chittoor Bus Accident) से बड़ी खबर सामने आई है. यहां यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई. हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे. सूचना पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बचाव कार्य जारी है.

(Chittoor Bus Accident) जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार-शुक्रवार के दरमियानी रात अल्लूरी सीताराम राजू जिले में चिंतुरु-मारेदुमिल्ली घाट सड़क के पास हुआ. सभी यात्री तीर्थयात्रा के लिए निकले थे. 35 यात्रियों के अलावा एक बस ड्राइवर और एक कंडक्टर था.

Chittoor Bus Accident

(Chittoor Bus Accident) सभी यात्रियों ने प्राइवेट बस को बुक करवाया था. वे भद्राचलम घूमने के बाद अन्नावरम जा रहे थे. यह घटना आधी रात के बाद घाट रोड पर घटी. पुलिस को संदेह है कि चालक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और तुलसीपाका के पास नौवें मील के पत्थर पर सुरक्षा दीवार से टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं

(Chittoor Bus Accident) चूंकि घटना स्थल पहाड़ी क्षेत्र में था जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, इसलिए सूचना मोथुगुंटा के अधिकारियों तक पहुंचने में कुछ समय लगा. मगर सूचना मिलते ही वो तुरंत मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया. अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है.

Chittoor Bus Accident

हादसे पर सीएम नायडू ने जताया दुख

(Chittoor Bus Accident) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने जिला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के चिंतूर के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोग गहरे सदमे में हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई. मैंने अधिकारियों से इस दुर्घटना के बारे में बात की और पीड़ितों को दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त की. मुझे उम्मीद है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता मिलेगी.

Chittoor Bus Accident

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

1 of 169