Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: नाबालिग ने अस्पताल में दिया मृत नवजात को जन्म, प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने किया था दुष्कर्म

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। लेमरू थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवक ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची नाबालिग ने एक मृत नवजात को जन्म दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात नाबालिग को अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। रात भर तड़पने के बाद सोमवार सुबह उसकी मां उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची। शुरुआती जांच के दौरान डॉक्टरों को संदेह हुआ और परीक्षण के बाद पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने दो दिन पहले दर्द निवारक (Painkiller) दवा खाई थी, जिसके बाद उसे प्रसव पीड़ा (Labor Pain) शुरू हो गई थी।

अस्पताल में प्रसव और पुलिस को सूचना

नाबालिग की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उसका प्रसव कराया। प्रसव के दौरान मृत नवजात का जन्म हुआ। उचित उपचार के बाद नाबालिग की जान बचा ली गई है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया ने मामले की कमान संभाली।

आरोपी ‘सुरेश’ गिरफ्तार

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने पूरी सच्चाई बयां की। पीड़िता ने बताया कि क्षेत्र के ही रहने वाले सुरेश कुमार (19 वर्ष) ने उसे प्यार के झांसे में लिया था और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।


Related Posts

1 of 228