Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर के होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, मानसिक बीमारी से थी पीड़ित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ स्टेशन रोड स्थित होटल सिद्धि विनायक की दूसरी मंजिल से कूदकर एक 25 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

मृतक युवती की पहचान हनी गुप्ता (25 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हनी पिछले कुछ दिनों से होटल सिद्धि विनायक में ठहरी हुई थी। अचानक उसने होटल की छत से छलांग लगा दी, जिससे वह पास ही स्थित जीआरपी एसपी ऑफिस कैंपस में जा गिरी। छलांग लगाने के बाद युवती की सांसें चल रही थीं। मौके पर मौजूद जीआरपी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत मेकाहारा (आंबेडकर अस्पताल) पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती की मानसिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि हनी लंबे समय से ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ नामक गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। इस बीमारी में व्यक्ति के व्यवहार में अचानक बदलाव, गहरा अवसाद या अत्यधिक उत्तेजना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हनी मूल रूप से रायगढ़ की रहने वाली थी, लेकिन वर्तमान में रायपुर के सड्डू (कचना) क्षेत्र में अपने पिता और दो भाइयों के साथ रह रही थी। उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है, जिसका संभवतः उसके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा था। गंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



    Related Posts

    जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

    सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

    CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

    अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

    1 of 455